थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर इलाहाबास गांव के पास से वीरेश पुत्र सुरेश चंद्र को गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया आरोपी गत दिनों पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया था।
इस संबंध में किशोरी के परिजनों ने वीरेश के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी को पूर्व में ही बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।