Noida News : स्कूली छात्रों को ठिठुरती सर्दी से बचाव के लिए चलाये जा रहे 'शीत कवच अभियान' के तहत करीब 300 बच्चों को गर्म स्वेटर उपहार स्वरूप दिये गए। अभियान के दौरान पार्थला एक्सटेंशन में साईं एजुकेशन ट्रस्ट के बच्चों को और हरौला गाँव में कार्यरत रिया फाउंडेशन के स्कूल के बच्चों को स्वेटर प्रदान किये गए।
Noida News :
इस अभियान को सफल बनाने में नवरत्न के महासचिव विवेक श्रीवास्तव, युवा कार्यकारी सदस्य नितिन श्रीवास्तव,ऑफिस कोर्डिनेटर अजय मिश्रा के साथ साईं एजुकेशन की संस्थापिका सुश्री प्रीति रानी एवं रिया फाउंडेशन की सयोंजिका श्रीमती निर्मला का अहम योगदान रहा।