Noida News : सोसायटी में एंट्री करने के लिए था रोका, अधिकारी से की थी मारपीट
Was stopped to enter the society, the officer was beaten up
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:07 PM
Noida News : नोएडा। सेक्टर-62 की शताब्दी रेल विहार सोसाइटी में 3 दिन पूर्व बैंक कर्मी के साथ मारपीट करने वाले 8 हमलावरों को थाना सेक्टर 58 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने सोसाइटी में एंट्री के विवाद में बैंक अधिकारी के साथ जमकर मारपीट की थी।
Noida News :
थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि पुलिस ने शरद, परमानंद, तरुण, मयंक, निपुण, चिराग, सिद्धार्थ चौधरी व प्रियांशु चौधरी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी 5 अक्टूबर को सेक्टर 62 की शताब्दी रेल विहार सोसाइटी में पहुंचे थे। सोसायटी के गेट पर रजिस्टर में एंट्री करने को लेकर इनका गार्ड से वाद विवाद हो गया। इस दौरान बैंक अधिकारी नितिन शर्मा भी सोसाइटी के भीतर जा रहे थे। उन्होंने गार्डों के साथ वाद-विवाद करते देखकर युवकों को रजिस्टर में एंट्री करने के लिए कहा। इस पर सभी युवक भड़क गए और उनके साथ जमकर मारपीट की।
Noida News :
मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में बैंक अधिकारी नितिन शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सोसायटी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से सभी आरोपी की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।