मूल रूप से बदायूं निवासी दुर्गेश कुमार अपनी पत्नी किरण कुमार व दो बच्चों के साथ मामूरा गांव में किराये पर रह रहा है। बीती शाम जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी किरण तोमर की हालत खासी खराब थी। पूछने पर किरण ने बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। इस पर दुर्गेश उसे उपचार के लिए सेक्टर 41 स्थित प्रयाग अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टरो के काफी प्रयासों के बावजूद किरण तोमर की जान नहीं बच पाई और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर थाना फेस 3 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पारिवारिक कलह की बात आ रही सामने
थाना प्रभारी ने बताया कि किरण तोमर ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह का मामला सामने आ रहा है। इस संबंध में मृतका के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। परिजन अगर तहरीर देते हैं तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।