Noida News: Wife went to market, husband hanged himself
भारत
चेतना मंच
20 May 2023 07:02 PM
Noida News : अलग-अलग स्थानों पर तीन युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिले हैं।
मूल रूप से दिबियापुर औरैया का रहने वाला अंकित पुत्र शिवनारायण सेक्टर-2, ए-87 में किराए पर रहता था। आज सुबह मकान मालिक ने थाना फेस-1 पुलिस को सूचना दी कि अंकित दरवाजा नहीं खोल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर अंकित फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी धु्रव भूषण दुबे ने बताया कि परिजनों से बात करने पर पता चला है कि अंकित पिछले चार-पांच दिनों से उनका भी फोन नहीं उठा रहा था। पिछले कई दिनों से वह मानसिक रूप से भी परेशान चल रहा था। अंकित के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
Noida News :
वहीं थाना फेसी-3 क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव में रहने वाले बदायूं निवासी नरवीर सिंह पुत्र सोहनलाल ने फांसी लगाकर जान दे दी। नरवीर सिंह अपनी पत्नी के साथ गढ़ी चौखंडी गांव में किराए पर रह रहा था। शुक्रवार की शाम को उसकी पत्नी सामान खरीदने के लिए बाजार चली गई। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटी तो उसे नरवीर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।
उधर थाना बीटा-2 क्षेत्र के सेक्टर-36 में रहने वाले जेवर निवासी हीरालाल पुत्र महिपाल सिंह ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हीरालाल अपनी पत्नी और बेटे के साथ सेक्टर-36 में रह रहा था और एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। घटना के समय हीरालाल की पत्नी बेटे को लेकर बाहर गई हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।