नोएडा । नोएडा विधानसभा (Noida Assembly)के भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह के समर्थन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, नोएडा ने एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी डाक्टरों ने पंकज सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की और जिसमें आईएमए की संबंधित समस्याओं का निराकर कराने के लिए अवगत कराया।
इस मौके पर आईएमए के सभी डाक्टरों ने भारी मतों से विजयी बनाने के लिए अपना आशीर्वाद दिया। जिसमें प्रमुख रूप से डा. वी.एस. चौधरी, डा.ए.के. अग्रवाल, डा. वी.के. गुप्ता, डा. एस.पी.जैन, डा. प्रकाश जैन, डा.सुनील अवाना आईएमए अध्यक्ष, डा. जी.पी. गुप्ता आईएमए सचिव, डा.सुभाष गुप्ता कोषाध्यक्ष समेत लगभग 100 लोग उपस्थित रहें।