Noida News : ब्राह्मïण समाज पर अत्याचार करने वालों का करेंगे मुकाबला: पं0 पीतांबर शर्मा
Will fight those who persecute the Brahmin society: Pt. Pitambar Sharma
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:38 PM
Noida News : नोएडा। ब्राह्मïण समाज पर यदि कोई अत्याचार करेगा तो उसका समाज के लोग एकजुट होकर कड़ा मुकाबला करेंगे।
अखिल भारतीय ब्राह्मïण महासभा की सेक्टर-18 में हुई एक बैठक में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पं0 पीतांबर शर्मा ने उक्त बात कही। बैठक में महासभा में नये पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। प्रदेश अध्यक्ष पं0 पीतांबर शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि ब्राह्मïण समाज कभी भी किसी जाति, किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, लेकिन यदि ब्राह्मïण समाज पर कोई अत्याचार करेगा तो पूरा समाज उसका डटकर मुकाबला करेगा।
बैठक में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महामंत्री मास्टर परमानंद शर्मा ,जिला कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा, महिला नोएडा की संयोजक श्वेता चौबे और ग्रेटर नोएडा से सोशल मीडिया जिला प्रभारी गायत्री तिवारी मौजूद थे । इस मौके पर नोएडा शहरी क्षेत्र के लिए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कृष्ण मुरारी चौधरी को शहरी क्षेत्र महानगर नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी और नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया और उनसे अपेक्षा की गई की वे जल्द कमेटी बनाकर एक बड़ा सम्मेलन करेंगे जिसमें समस्त पदाधिकारियों की शपथ ग्रहण भी होगी ।
बैठक में पंडित आकाश मिश्रा, पंडित राजेश राय, पंडित विजय कुमार अग्निहोत्री ,डॉ अशोक कुमार, पंडित हरीकिशोर, श्रीमती श्वेता जयशंकर ,प्रमोद सिंह ,रंजीत शर्मा, अभय राय ,विपिन शर्मा, मुन्ना शर्मा,प्रमोद पाठक, मनोज पांडे आदि लोग उपस्थित थे