Noida News : रूकेंगे नहीं, जारी रहेंगे गांवों के विकास कार्य: पंकज सिंह
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:25 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:25 AM
Noida: नोएडा । भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में ग्राम गढ़ी चौखंडी के निवासियों ने विधायक पंकज सिंह से मुलाकात की। ग्रामीणों ने ग्राम गढ़ी चौखंडी में चल रहे विकास कार्यों एवं बरात घर का कार्य शुरू कराने के लिए विधायक का धन्यवाद किया। विधायक ने आश्वासन दिया कि किसी भी गांव का विकास रुकने नहीं देंगे। विकास कार्य निरंतर चलते रहेंगे। इस मौके पर ग्राम गढ़ी चौखंडी के सुशील यादव, मुनेश यादव, राजेश यादव, रमेश तोमर, सुंदर यादव, गजराज यादव, गजराज प्रजापति, वेदन यादव, गज्जू प्रजापति, मेस्सी यादव, सपडू यादव, आकाश यादव आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।