Noida News : हर व्यक्ति को बताएंगे सुशासन की उपलब्धियां: मनोज गुप्ता
भारत
RP Raghuvanshi
19 May 2022 05:26 PM
भारत
RP Raghuvanshi
19 May 2022 05:26 PM
Noida : नोएडा । केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सफल 8 साल पूरे होने के उपलक्ष में भाजपा 30 मई से 15 जून तक बूथ स्तर तक सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम चलाएगी। यह जानकारी भाजपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्तस ने दी। इसको लेकर सेक्टर 116 स्थित जि़ला कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता नोएडा महानगर के जि़लाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की।कार्यक्रम को संबोधित करते मनोज गुप्ता ने बताया कि 30 मई से ये सभी कार्यक्रम शुरू हो जाएँगे जिसमें कई अभियान चलाए जाएँगे। मनोज गुप्ता ने आगे बताया कि 2014 से मोदी सरकार निरंतर देश को आगे बढ़ाने और जनसेवा में लगी हुई है।
जि़ला प्रभारी बसंत त्यागी ने कहा हम सभी कार्यकर्ता संगठन के इस अभियान में लगकर पार्टी को बूथ कैडर तक मज़बूत करते हुए बूथ स्तर पर कार्यक्रम करते हुए ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को जोडऩे का कार्य करेंगे। बैठक में महामंत्री डिम्पल आनंद, उमेश त्यागी, गणेश जाटव, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, युद्धवीर चौहान, गिरीश कोटनाला, मंत्री एसपी चमोली, अमरीश त्यागी, प्रमोद बहल, चमन अवाना, रवि यादव, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, मंडल अध्यक्ष अशोक मिश्रा, लोकेश कश्यप, गोपाल गौर, सूरजपाल राणा, बबलू यादव, पंकज झा, महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष उमेश यादव, युवामोर्चा अध्यक्ष राम निवास यादव, ग्रामीण मोर्चा अध्यक्ष शिवांश श्रीवास्तव, मुक्तानंद शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।