नोएडा । गरीब बच्चों को कडक़ड़ाती ठंड बचाव के लिए ‘नवरत्न फाउंडेशन्स का यूनिफार्म स्वेटर्स वितरण का अभियान’ नवरत्न ज्ञानपीठ से प्रारंभ हुआ और 75 बच्चों को गर्म स्वेटर्स प्रदान किये गये। अगले 15 दिनों में करीब 1000 बच्चों को उपहार स्वरूप गर्म स्वेटर्स प्रदान किये जायेंगे।
इस अभियान में इनर व्हील क्लब नोएडा सिटी का अहम योगदान रहा जिसमें अध्यक्ष श्रीमती इन्द्राणी शर्मा, महासचिव सुश्री मंजू सूद, श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव, श्रीमती लम्बा एवं श्रीमती महाजन अपने कर कमलों से बच्चों को स्वेटर्स के साथ स्टेशनरी जैसे कॉपी,पेन्सिल,इत्यादि रेफ्रेश्मेंट्स भी वितरित किया गया।