Noida News : दुर्घटना में घायल महिला कांस्टेबल की मौत
Woman constable injured in accident dies
भारत
चेतना मंच
20 Mar 2023 07:33 PM
नोएडा। गत दिनों सड़क हादसे में घायल महिला पुलिस कॉन्स्टेबल ने उपचार के दौरान आज सुबह दम तोड़ दिया। महिला कांस्टेबल की मौत से पुलिस महकमे में शोक व्याप्त है। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।
थाना सेक्टर-20 प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में घायल हुई महिला पुलिस कांस्टेबल श्वेता सिंह की उपचार के दौरान कैलाश अस्पताल में मौत हो गई। श्वेता सिंह की स्कूटी में थाने के पास ही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उपचार के लिए उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अथक प्रयास के बाद भी श्वेता की जिंदगी नहीं बच पाई। आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। कांस्टेबल श्वेता सिंह थाना फेस वन में तैनात थीं।
थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के चरखा चौक पर अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। गंभीर स्थिति में घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। वहीं, थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में सड़क हादसे मैं लोकेश पुत्र भानु प्रताप सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।