Noida News : हाईटेक सिटी में वाहन चलाने में महिलाएं भी पुरुषों से पीछे नहीं
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 05:12 PM
Noida News : नोएडा। हाईटेक सिटी (Hitech City) नोएडा में अब पुरूषों के मुकाबले वाहनों का फर्राटा भरने में महिलाएं (Women) भी पीछे नहीं हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले चार वर्षों के दौरान 18773 महिलाओं ने ड्राईविंग लाइसेंस (Driving License) बनवाए
वर्ष-2019-2022 तक कुल 1 लाख 40 हजार 537 लोगों ने ड्राईविंग लाइसेंस (Driving License) बनवाए। जिनमें पुरूषों की संख्या 121721 है तथा ड्राईविंग लाइसेंस (Driving License) बनवाने वाली महिलाओं (युवतियों) की संख्या 18773 रही। यही नहीं इन 4 वर्षों में 43 ट्रांसजेंडर्स ने भी ड्राईविंग लाइसेंस बनवाए।
Noida News
सहायक संभागीय परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष-2019 में 35179 डीएल बने। जिनमें पुरूषों की संख्या 30036, महिलाओं की संख्या 4226 तथा ट्रांस जेंडर्स की संख्या 17 थी। वर्ष-2020 में कुल 32195 डीएल में पुरूषों की संख्या 28659, महिलाओं की संख्या 3521 तथा ट्रांसजेंडर्स की संख्या 15 रही।
वर्ष 2021 में बने कुल 28221 डीएल में पुरूषों की संख्या 24632, महिलाओं की 3638 तथा ट्रांसजेंडर्स की संख्या 1 थी। इसी तरह वर्ष 2022 में कुल 44892 ड्राईविंग लाइसेंस बने। जिसमें पुरूषों की संख्या 37494 रही। वहीं महिलाओं की संख्या 7388 तथा ट्रांसजेंडर्स की संख्या 10 थी।
Noida News
वर्ष 2019 से 2022 के लिए रिपोर्ट
वर्ष पुरुष महिला ट्रांसजेंडर कुल
2019 30936 4226 17 35179
2020 28659 3521 15 32195
2021 24632 3638 1 28271
2022 37494 7388 10 44892
योग 121721 18773 43 140537