Noida News : महिलाएं अब अबला नहीं सबला हैं: सोनिया
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 03:35 AM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 03:35 AM
Noida : नोएडा । महिलाएं अब अबला नहीं, सबला नारी हैं। आगे बढ़ाने की सोच उन्हें किसी भी परीक्षा को पार करवा सकती है। यह पंक्तियां कहीं पंजाब नेशनल बैंक सेक्टर-27 की मुख्य प्रबंधक सोनिया आहूजा ने। वे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तथा कैलाश अस्पताल की सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की प्रमुख श्रीमती संध्या झा ने महिलाओं को अपने आप में आत्मविश्वास को बढ़ाने की बात कही।
पीएनबी की मुख्य प्रबंधक श्रीमती आहूजा ने कहा कि महिलाओं के विकास के लिए पुरूषों को भी पूरा सहयोग देना चाहिए। शिव के बिना शक्ति नहीं और शक्ति के बिना शिव नहीं। दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। कार्यक्रम में पीएनबी शाखा की बड़ी खाताधारक महिला श्रीमती अंजू गुप्ता तथा श्रीमती मीनू तनेजा , लोन ऑफिसर सुश्री मेघा खास तौर पर मौजूद थीं। इस दौरान कई महिलाएं मौजूद थीं।