Noida : नोएडा । महिला सशक्तिकरण से जुड़ी महिला उद्यमियों को एक मंच पर लाने के लिए एक मेगा इंवेट का आयोजन किया गया। जिसमें महिला उद्यमियों ने अपने अनुभवों को साझा किया। डब्ल्यूसीसीआई फ्यूचर ऑफ वर्क नेशनल काउंसलिंग डब्ल्यूसीसीआई एचआर यूपी काउंसलिंग वुमन विद विंग्स एवं लीडर्स लिफ्टिंग लीडर्स नामक संस्थाओं के सदस्यों ने इस मेगा इंवेट में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार के सहायक निदेशक मनोज शर्मा ने महिला उद्यमी विभिन्न सरकारी योजनाओं का किस प्रकार लाभ उठायें इसके बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की एकजुटता से ऊर्जा स्पष्ट होती है। महिला सशक्तिकरण तभी सफल हो सकता है जब एक दूसरे का समर्थन, मार्गदर्शन करने का भाव महिलाओं के भीतर हो।
कोरोना महामारी के बुरे दौर के गुजरने के बाद आयोजित इस मेगा इंवेट का उददेश्य महिला शक्ति को एक मंच उपलब्ध करने के साथ-साथ एक दूसरे को प्रेरित और उनका सहयोग करना था।