Noida News : कबाड़ बीनने वाली महिलाएं गिरोह बनाकर कर रही चोरियां
Noida News: Women who pick up junk are doing gang thefts
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:44 AM
Noida News : नोएडा। नोएडा के आवासीय और औद्योगिक सेक्टरों में अक्सर कबाड़ बीनने वाली महिलाएं कंधे पर बोरियां लादे दिख जाएंगी। लेकिन अब कुछ महिलाएं एक संगठित गिरोह बनाकर सेक्टरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रही हैं।
Noida News :
सेक्टर-117 में कबाड़ बीनने वाली महिलाओं का एक संगठित गिरोह इन दिनों सक्रिय है जो कि कबाड़ बीनने वाली महिलाओं के भेष में सेक्टर में घूमकर निर्माणाधीन व कम्पलीेशन के मकानों में चोरियां कर रही हैं। सेक्टर-117 के अध्यक्ष कोसिंदर यादव ने इस संबंध में गौतमबुद्धनगर के अपर पुलिस आयुक्त को शिकायत भी दी है। श्री यादव ने बताया कि सेक्टर की सुरक्षा के लिए पूरे सेक्टर में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं जिसमें गिरोह का कारनामा कैद हुआ है। कैमरे में दिख रहा है कि गिरोह में शामिल महिलाएं एक मकान की दीवार फांदकर चोरी करने घुस रही हैं। इस गिरोह ने सुबह के समय एस.के.-38/117 जगन प्रधान के निर्माणाधीन मकान में घुसकर प्रथम तल में रखी हुई पत्थर काटने वाली मशीनें व प्लंबर का सामान व केबल आदि चुराया उसके बाद एस बी-18 की दीवार फांदकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। महिलाओं के इस गिरोह ने सेक्टर में निर्माणाधीन सामुदायिक केन्द्र में बने कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखी मशीनें चोरी कर लीं। महिलाओं के संगठित गिरोह द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिये जाने से सेक्टरवासियों में डर बना हुआ है। सीसीटीवी में गिरोह में शामिल महिलाओं के चेहरे साफ दिख रहे हैं। इस गिरोह को जल्द से जल्द पकड़ा जाना चाहिए।