Noida News : महिलाओं को उनका हक और उनकी सुरक्षा बसपा की प्राथमिकता: कृपाराम शर्मा
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:35 AM
Noida : नोएडा । नोएडा के सेक्टरों में बसपा उम्मीदवार कृपाराम शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी सुमन शर्मा के साथ सेक्टरवासियों से बसपा को वोट करने की अपील की। मीडिया से बात करते हुए सुमन शर्मा ने कहा कि नोएडा के विकास तथा महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ बसपा की सरकार में ही हो सकती हैं। इसलिए आज मैं नोएडा की महिलाओं से बहन कुमारी मायावती के हाथों को मजबूत करने के लिये हाथी के चुनाव निशान के सामने वाला बटन दबाने की अपील करती हूँ।इस दौरान बसपा प्रत्याशी कृपाराम शर्मा ने हैबतपुर, तिगरी, सरस्वती कुञ्ज, 25 फूटा, नोएडा एसोसिएशन मार्केट, सेक्टर 9, सेक्टर 16 व जेजे कॉलोनी में जनसंपर्क किया। जहाँ लोगों से बात की और उनके दर्द को जाना।जनसंपर्क के दौरान कृपाराम ने कहा कि हम विकास की बात करते है और विपक्ष बस धर्म और जाति की बात करता है। वर्तमान सरकार विकास के मुद्दे पर सिर्फ जुमलेबाजी की है। बसपा की सरकार और बहन कुमारी मायावती ने नोएडा के लिये जो विकास किये वैसा विकास आज तक किसी ने नहीं किया। नोएडा के नागरिकों का विश्वास बसपा के साथ है और मुझे पूरी उम्मीद है की आने वाले 10 फरवरी को नोएडा में एक सकारात्मक बदलाव होगा जिससे यहाँ की समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा।
इस दौरान नरेश प्रधान, एड राजकुमार नंदू शर्मा, पवन राणा, रामजी लाल, मुफ्ति साहब, सवेर अहमद, मो रुस्तम काज़ी, मनोज दीक्षित, संदीप श्रीवास्तव, नूर मोहम्मद, सीमा राणा, सीमा शर्मा, रेखा देवी, मीना देवी व सरोज देवी, विपिन और गोपीचंद आदि मौजूद रहे।