
wrestling organised by Rishi pal Memorial Trust[/caption]
ऋषिपाल मेमोरियल ट्रस्ट के इस दंगल में पुरुष पहलवानों के साथ ही महिला पहलवानों ने भी हिस्सा लिया। ऋषिपाल केसरी टाइटिल के लिए तकरीबन 29 कुश्तियां हुईं। महिलाओं की तकरीबन 20 कुश्तियां हुई। दंगल में बाल पहलवानों को प्रोत्साहित करने के लिए तकरीबन 100 कुश्तियां हुई। प्रतियोगिता में नेत्रपाल, नवल किशोर, वंदना चौधरी, विजय खत्री, प्रदीप, अनिल एसएसबी, ललित कुमार व रवि कुमार ने रेफरी की भूमिका निभाई।