Noida News : योग विज्ञान सांस्कृतिक समिति का चश्मा मुक्ति प्रयास शिविर 21 से
Yog Vigyan Cultural Samiti's glasses liberation effort camp from 21
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:18 AM
ग्रेटर नोएडा। योग विज्ञान सांस्कृतिक समिति ने योग के जरिये चश्मा मुक्ति प्रयास शिविर के आयोजन का निर्णय लिया है। शिविर की शुरुआत 21 मई से होगी। यह 10 दिनों तक चलेगा। इस बाबत सेक्टर बीटा-2 में हुई बैठक की अध्यक्षता ईलम सिंह नागर ने की।
Noida News
टीवी और मोबाइल से बच्चों की आंखों पर पड़ रहा है बुरा असर
समिति के अध्यक्ष चमन शास्त्री ने बताया कि आधुनिक जीवन पद्धति में बदलाव, उचित खान पान की कमी, मोबाइल एवं अधिक टीवी देखने के कारण बच्चों की आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इससे बच्चों की आंखें प्रभावित हो रही हैं और कम उम्र में ही चश्मे लग रहे हैं। समिति द्वारा पिछले कई वर्षों से बच्चों के लिए योग एवं एक्यूप्रेशर द्वारा चश्मा मुक्ति प्रयास के कई शिविर आयोजित किए गये हैं। उनका रिजल्ट काफी उत्साहवर्धक रहा है।
इस बार भी आचार्य अमन सिंह शास्त्री (संस्थापक एंग्लो वैदिक गुरुकुल पुरकाजी) द्वारा आगामी 21 से 30 मई तक निशुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें बच्चों को योग एवं एक्यूप्रेशर पद्धति द्वारा चश्मा मुक्ति का प्रयास किया जायेगा। कार्यक्रम का लाभ ग्रेटर नोएडा में रहने वाले निवासी नि:शुल्क ले सकते हैं।
Noida News
शहरवासियों को जागरूक करेगी समिति
समिति के प्रवक्ता सतेंद्र आर्य ने बताया कि आचार्य अमन शास्त्री, स्वामी कर्मवीर एवं स्वामी रामदेव के शिष्य रहे हैं। वह योग के द्वारा लंबे समय से चश्मा मुक्ति के साथ साथ अन्य बीमारियों का भी योग द्वारा निदान करते रहे हैं। वर्तमान में वे एंग्लो वैदिक गुरुकुल पुरकाजी मुजफ्फरनगर के संस्थापक हैं, जहां सैकड़ों बच्चे अंग्रेजी माध्यम से गुरुकुल में शिक्षा ले रहे हैं। कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी सुनील नागर ने बताया कि समिति आगामी सप्ताह में इस विषय पर बैठकों व अन्य प्रचार माध्यमों से शिविर का लाभ लेने के लिए शहरवासियों को जागरूक करेगी।
बैठक में कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र नागर, अमित भाटी, महावीर आर्य, रामानंद भाटी, राजीव अग्रवाल, ओमपाल नेताजी, दलवीर चौधरी, कैलाश पत्रकार व सतेंद्र नागर आर्यबन्धु के साथ कई सदस्य मौजूद थे।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।