Noida News : युवा वैज्ञानिक हैं देश की रीढ़: डा. ए.के.सिंह
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:28 PM
Noida : नोएडा । एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ हॉर्टिकल्चर स्टडीज एंड रिसर्च और एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ ऑरगेनिक एग्रीकल्चर द्वारा दो दिवसीय अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन ''आईसीआरएएचओआर 2022" का आयोजन एमिटी परिसर में किया गया। इस अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ भारत सरकार के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के बागवानी के उप महानिदेशक डा ए के सिंह, एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला, एमिटी सांइस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती द्वारा किया गया। इस सम्मेलन का संचालन एमिटी फूड एंड एग्रीकल्चर फांउडेशन की महानिदेशक डा नूतन कौशिक द्वारा किया गया।
इस अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए भारत सरकार के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के बागवानी के उप महानिदेशक डा ए के सिंह ने कहा कि विज्ञान, तकनीकी और नवाचर के जरीए बागवानी क्षेत्र में स्थायी विकास को स्थापित करना आवश्यक है और यह जिम्मेदारी आप युवा वैज्ञानिकों की है। आज भारत में बागवानी उत्पादन लगभग 330 मिलियन पहुंच गया है जिसमें तकनीकी का महत्व, केन्द्र और राज्य सरकार की प्रेरणा और निजी क्षेत्रों की भागीदारी शामिल है। एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने कहा कि देश की बढ़ती जनसंख्या की मांग को पूरा करने के लिए पांरपरिक बागवानी पद्धती में परिवर्तन आवश्यक है। हमें उत्पादन बढ़ाने के साथ उत्पादों केा पोषण युक्त बनाना होगा। बागवानी के अनुसंधान में मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करना होगा।
एमिटी सांइस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूती ने कहा कि विज्ञान के ज्ञान का उपयोग उत्पादन बढ़ाने के लिए करें। जिससे उत्पादन प्रति हेक्टयर बढ सकें। एमिटी द्वारा एमिटी एग्रीमिशन 2025 प्रारंभ किया है जिसमें उत्पादन सहित पोषक तत्वों का विकास, पोस्ट हार्वेस्ट तकनीक, खराब होने से बचाने की तकनीक पर शोध किया जा रहा हैै।