Noida News : आप का युवा सम्मेलन 16 को मोरना बारातघर में: भूपेद्र जादौन
Bhupinder Jadaun
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:49 PM
Noida News : नोएडा। 16 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी के युवा प्रकोष्ठ द्वारा युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने दी। उन्होंने बताया कि मोरना बारातघर में पश्चिमी प्रांतीय युवा महासम्मेलन होगा जिसमें राज्यसभा सांसद तथा उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह बतौर मुख्य अतिथि सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
श्री जादौन ने कहा कि इस सम्मेलन में युवाओं की बेरोजगारी, विभिन्न परीक्षाओं को देरी से कराने, पेपर लीकेज तथा नौकरी न देने की मांगों पर विचार किया जाएगा। इस सम्मेलन में प्रदेश भर के खासतौर पर पश्चिमी उप्र के हर जिले से हजारों युवा भाग लेंगे।
आज सेक्टर-29 गंगा शॉपिंग काम्पलैक्स स्थित नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ने उक्त जानकारी दी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना, जिला महामंत्री राकेश अवाना आदि पदाधिकारी मौजूद थे।