Noida News : अलग-अलग स्थानों पर युवक व युवती ने की आत्महत्या
Greater Noida News : Woman and youth died after consuming poison
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 02:56 AM
Noida: नोएडा । अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक व एक युवती ने आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है जिस कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है । थाना एक्सप्रेसवे प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि मूल रूप से कांदिवली मुंबई की रहने वाली अंजली सिंह पुत्री शैलेंद्र सिंह कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और वह नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत थी। अंजलि टूडेज होम सोसाइटी में रहती थी। बीती शाम उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि अंजलि के भाई की करीब 15 दिन पूर्व मौत हुई है। भाई की मौत के बाद से ही वह डिप्रेशन में चल रही थी। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
वहीं थाना बिसरख क्षेत्र के इरोज संपूर्णम में रहने वाले विक्की जोन पुत्र एल्विन जोन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को यहां भी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला है कि मृतक कुछ दिनों से अवसाद में चल रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।