Noida News : चालान किए जाने पर भड़के युवक, पुलिसकर्मियों पर लगाया अभ्रदता का आरोप
Delhi News
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:21 AM
Noida News : रात्रि गश्त के दौरान पीसीआर कर्मियों द्वारा चेकिंग के लिए रोके जाने पर कार सवार युवकों का पुलिसकर्मियों के साथ वाद विवाद हो गया। कार सवार लोगों ने पुलिसकर्मियों पर गाली गलौज, अभद्रता व मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। कार सवार युवकों व पुलिसकर्मियों के बीच वाद-विवाद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होती हुई दिखाई दे रही है।
Noida News :
बीती रात पीसीआर-46 पर तैनात सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार, कॉन्स्टेबल सोनित व सुशील गश्त पर थे। आश्रम रोड पर उन्होंने एक वैगनआर कार को जांच के लिए रोका। कार सवार चालक ने सीट बेल्ट नहीं लगाई हुई थी और उसके पास डीएल भी नहीं था। इसके बाद पुलिस ने चालक का ऑनलाइन चालान कर दिया। चालान किए जाने पर कार सवार युवकों का पुलिसकर्मियों से वाद-विवाद हो गया। कार सवार युवकों ने पुलिसकर्मियों पर गाली देने व अभद्रता करने का आरोप लगाया। युवकों ने वाद विवाद के दौरान 8 सेकंड की बनाई गई वीडियो को पुलिस कमिश्नर सहित अन्य अधिकारियों को ट्वीट करते हुए शिकायत की। युवकों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदतमीजी व गाली गलौज की। उन्होंने जब फोन से वीडियो बनाया तो उन्होंने मारपीट करते हुए उनका फोन तोड़ दिया।
इस संबंध में डीसीपी सेंट्रल राम बदन सिंह का कहना है कि पुलिस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पुलिस द्वारा चेकिंग के लिए रोके जाने व चालान किए जाने पर आक्रोशित युवकों की पुलिसकर्मियों से कहासुनी हुई थी। उन्होंने पुलिसकर्मियों के शराब के नशे में होने तथा मारपीट होने की घटना से इनकार किया है।