
विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ साथ प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र, मेडल इत्यादि प्रदान किए गए।
मंत्री के.पी. मलिक (K P Malik) ने सभी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की हम सभी को स्वामी विवेकानन्द से प्रेरणा लेते हुए एक सशक्त राष्ट्र निर्माण में अपनी अपनी भूमिका का निर्वहन करने का संकल्प लेना चाहिए।
युवा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए अंजली चौहान ने कहा की आज भारत सबसे युवा राष्ट्र है और आज संपूर्ण विश्व भारत के युवाओं की शक्ति का लोहा मान रहा है। उन्होंने कहा की भारत की बढ़ती हुए सामरिक और आर्थिक शक्ति के पीछे भी युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है।