नोएडा | बढ़ती ठंड के कारण निराश्रित को कोई दिक्कत ना हो, उसके लिए नोएडा प्राधिकरण ( Noida Authority _)ने शहर में रैन बसेरा का निर्माण करना शुरू कर दिया है। नोएडा प्राधिकरण ने सीईओ रितु महेश्वरी के निर्देश के अनुपालन करते हुए वर्क सर्कल-2 और 9 में दो निराश्रित के ठहरने के लिए रैन बसेरा का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा प्राधिकरण द्वारा बाकी के 8 स्थानों पर भी रैन बसेरा बनाने की व्यवस्था की जा रही है, जिनको जल्द ही संचालित कर दिया जाएगा।
फिलहाल प्राधिकरण द्वारा दो जगह पर ही रैन बसेरा की व्यवस्था की गई है। पहला रैन बसेरा सेक्टर-21ए स्टेडियम में बनाया गया है। इस स्टेडियम में बनाए गए रैन बसेरा में 150 व्यक्ति रह सकते हैं लेकिन फिलहाल कोविड-19 के नियमों के वजह से 70 व्यक्तियों रह सकते हैं। इसी तरह सेक्टर-135 बरातघर में दूसरा रैन बसेरा बनाया गया है। इस रेन बसेरे की क्षमता 80 व्यक्ति है, कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए फिलहाल इसी में 40 व्यक्तियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
इन रैन बसेरों में रहने वाले व्यक्तियों के ठंड से बचाव के लिए सभी तरह की व्यवस्था की गई है। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग सोने की व्यवस्था और अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था की गई है। रैन बसेरों में गद्दे, कंबल, स्वच्छ पानी और स्वच्छ शौचालय आदि की निशुल्क व्यवस्था की गई है। रैन बसेरों में 11 केयरटेकर भी तैनात किए गए हैं। जिसका नंबर रेन बसेरों के गेट पर लिखा हुआ है। रैन बसेरों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रात में रैन बसेरों की सुरक्षा हेतु के लिए चौकीदार भी तैनात है। प्रतिदिन सैनिटाइजेशन नियमित रूप से कराया जाएगा और रैन बसेरों में हैंड सैनिटाइजर कोई भी व्यवस्था की गई है। प्राधिकरण द्वारा रैन बसेरों में बिजली को लेकर विशेष ध्यान दिया गया और बिजली कट जाए तो इनवर्टर की सुविधा भी है। रैन बसेरा में फायर सिस्टम की व्यवस्था है, जिससे किसी अग्नि हादसे पर तुरंत काबू पाया जा सके।