नोएडा। नोएडा प्राधिकरण(Noida Authority) की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु महेश्वरी(CEO Ritu Maheshwari) ने आदेश दिए हैं कि सेक्टर-76/77 में प्राधिकरण की जिस जमीन पर कब्जा है वहां से अवैध कब्जा हटाकर उस पर जल्द से जल्द पार्क बनाया जाएगा।
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने अधिकारियों के साथ सेक्टर-77 के दौरे के दौरान यह आदेश दिए। सीईओ ने इस दौरान सेक्टर-72 व 74 को जोडऩे वाली रोड के बारे में भी चर्चा की जिसके लिए इस हफ्ते टेंडर निकाला जाएगा साथ ही 7& से 3 मीटर तक की ड्रेन को कवर करने का टेंडर भी इसी हफ्ते निकाला जाएगा।
इस दौरान इनके साथ प्राधिकरण के कई अधिकारी मौजूद रहे।