Noida : नोएडा। गौतमबुद्घनगर कमिश्नरेट द्वारा हाल ही में ओखला बैराज चौकी में बनाए गए थाना सेक्टर-126 तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है फरियादियों को। साथ ही जर्जर हालत में बने इस थाने में काम करने वाले पुलिसकर्मियों को भी विपरीत स्थितियों में काम करना पड़ रहा है। थाना सेक्टर-126 जो की चौकी ओखला बैराज में चल रहा है। उसमे मुकदमा दर्ज कराने वाले या फिर वाहन चालको एवं सेक्टर-126 आदि सेक्टरों में रहने वालों को पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। उन्हें पहले दिल्ली के कालिंदी कुंज जाना पड़ता है, फिर वापस दूसरे पुल से थाना सेक्टर 126 पहुंचना पड़ रहा है।
इतना ही नहीं सुबह- शाम सड़क पर जाम होने के चलते थाने तक जाने वालों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इतना ही नहीं सेक्टर=126 का थाना व चौकी एक ही कमरे में चल रहे हैं और थाने में गंदगी से बुरे हालात हैं। क्योंकि थाने के चारों तरफ बाउंड्री वाल नहीं बनी है जिससे विशैले जीव-जंतु भी आए दिन पुलिस वालों को डर सताता रहता है ,जो एक कमरा थाना व चौकी के लिए बनाया गया है, उसका भी गेट पूरी तरह टूटा हुआ है। रात्रि में तैनात पुलिस वालों को सर्प आदि का भय सताता रहता है।
गौरतलब है कि जल्दबाजी के चलते पुलिस कमिश्नरी द्वारा कुछ चौकियों को थाने में तब्दील कर दिया गया। जिसमें कुछ जगह के हालात ठीक नहीं है। थाना सेक्टर 126 जोकि हाल में ओखला बैराज चौकी में चल रहा है। जिसके हालात सबसे बदतर हैं। यहां अपनी समस्या लेकर थाना जाने वालों को रास्ता भी नहीं मिल पाता ।
अगर किसी के साथ कोई घटना हो जाए या फिर आसपास के सेक्टर में कोई घटना हो जाए, तो उसे मुकदमा दर्ज कराने के लिए या फिर पुलिस को जानकारी देने के लिए वाहनों के लंबे दबाव के बीच थाने तक पहुंचने पड़ता है।
जिस समय चौकी बनाई गई थी उस समय चौकी की तरफ नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहनों का आवागमन होता था तथा दूसरी सड़क पर दिल्ली से नोएडा के लिए वाहनों का आवागमन रहता था। तब वहां समस्या लेकर जाने वाले को कोई परेशानी नहीं होती थी लेकिन अब नया पुल बनने के बाद उस पर दोनों सड़कों पर केवल दिल्ली से नोएडा आवागमन सुचारू है और नए पुल से दिल्ली जाने के लिए वाहनों का आवागमन रहता है। जिससे जाम की स्थिति होने के चलते थाने तक पहुंचने के लिए काफी समय लगता है। दिल्ली में प्रवेश के चलते ऑटो चालक, बैटरी रिक्शा आदि पुलिस के डर से मुकदमा दर्ज कराने भी नहीं पहुंचते।
सेक्टर-126 के निवासी रवि ने बताया कि उसे नोएडा सेक्टर-126 से थाना पहुंचने के लिए 2 घंटे का समय लगा और वह भी पहले दिल्ली कालिंदी कुंज जाना पड़ा। इसके बाद वापस ओखला बैराज थाना सेक्टर-126 तक पहुंचने में काफी समय बर्बाद हुआ ।उसने बताया कि जब तक घटना लेकर कोई भी व्यक्ति थाना पहुंचेगा तब तक अपराधी दिल्ली भी पार कर चुका होगा। लोगों का कहना है कि नया थाना बनने में 1 या 2 साल लग सकते हैं। इसलिए तब तक नए थाने को किसी अन्य सेक्टर में ट्रांसफर कर दिया जाए या फिर सबसे पहले थाने तक पहुंचने के लिए रास्ता तैयार कराया जाए। जिससे फरियादी अपनी फरियाद लेकर आसानी से थाना चौकी पहुंच सके।