Noida Political News : ... अब विधायक चले गांव की ओर
Noida Political News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:26 PM
Noida Political News : ...नोएडा। आगामी लोकसभा चुनाव के मददेनजर नोएडा विधानसभा के विधायक पंकज सिंह ने भी अपने मिशन गांव की खुशहाली व स्मृद्धि की दिशा में अभियान छेड़ दिया है। इसके तहत उन्होंने तीन गांवों की पदयात्रा करके ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा उनका मौके पर जायजा भी लिया तथा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया।
Noida Political News
सबसे पहले विधायक ग्राम-सुल्तानपुर पहुँचे और वहाँ पर लोगो से जनसंवाद किया। गाँव में उप स्वास्थ्य केंद्र, उच्च प्राथमिक विद्यालय, खेल मैदान, सामुदायिक केंद्र, गाँव की सड़कों, सीवर, नाली आदि की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ लगभग 4 की.मी. तक पैदल ग्राम का भ्रमण किया साथ समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द करने के निर्देश दिये।
उसके बाद गेझा गाँव में 3.5 किमी. पैदल भ्रमण कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया व समस्याओं को सुना। उन्होंने मौक़े पर उपस्थित प्राधिकरण के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने को कहा। निठारी गाँव में बारात घर, खेल मैदान साथ ही गाँव की सड़क और नालियों का लगभग 3 की.मी. तक पैदल ग्राम का भ्रमण कर निरीक्षण किया साथ ही अधिकारियों से समस्याओं का निस्तारण करने को कहा। विधायक पंकज सिंह ने सभी गाँव वालों को विश्वास दिलाया की समस्याओं का निस्तारण अधिकारियों के मदद से जल्द से जल्द होगा।