Noida Political News : अनुशासित पार्टी के दावे का एक नमूना यह भी!
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 09:54 AM
Noida : नोएडा। चाल चरित्र व चेहरा की हमेशा दुहाई देने वाली भारतीय जनता पार्टी अब अनुशासित पार्टी होने का दावा भी खोखला साबित हो रहा है। कुछ नेताओं को अपने पदों से इतना लगाव हो गया कि पद बदलने के बाद उनका पूर्व पद से मोह भंग नहीं हो पा रहा है। ऐसा ही एक मामला नोएडा महानगर में प्रकाश में आया है।
नोएडा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व अध्यक्ष चमन अवाना वर्तमान में महानगर कमेटी से मंत्री हैं। लेकिन अभी भी उन्होंने फेसबुक पर स्वयं को भारतीय जनता पार्टी (भाजयुमो) का जिला अध्यक्ष लिखा हुआ है। यही नहीं शहर के कुछ स्थानों पर उनके पोस्टर भी पूर्व पदों के लगे हैं। लेकिन इस ओर न तो पार्टी के बड़े नेता कोई ध्यान दे रहे हैं और न ही स्वयं पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष इसको संशोधित करके वास्तविक पद का उल्लेख कर रहे हैं। इसको लेकर कई भाजपा कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति है। वे पूछ रहे हैं कि जब भाजयुमो के अध्यक्ष रामनिवास यादव हैं तो पूर्व अध्यक्ष अभी भी फेसबुक पर स्वयं को अध्यक्ष कैसे बता रहे हैं?
रामनिवास यादव ही हैं भाजयुमो जिलाध्यक्ष
भाजपा के नोएडा महानगर के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता का कहना है कि सर्वविदित है कि रामनिवास यादव ही भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हैं। इसमें कोई संशय नहीं है। चमन अवाना पूर्व में महानगर अध्यक्ष थे अभी वे महानगर कमेटी में मंत्री हैं।