नोएडा । तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और सेना के अन्य 11 अफसरों को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने विनम्र श्रद्धांजलि दी।
सेक्टर-11 स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में हुए कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिेंह अवाना ने उनकी वीरता और भारतीय सेना के आधुनिकीकरण में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने हेलीकॉप्टर हादसे की सख्ती से जांच कराने और जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की है।
सपा नेता देवेंद्र अवाना ने कहा कि देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनके पत्नी समेत सेना के 13 अफसरों की मौत की घटना स्तब्ध करने वाली है। देवेंद्र अवाना ने कहा कि कुछ समय पहले आठ हजार किलोमीटर दूर बैठकर इजराइल की जासूसी संस्था मोसाद ने ईरान के परमाणु वैज्ञानिक की हत्या कर दी थी। उस घटना से पूरी दुनिया में हलचल मच गया था। हो सकता है कि इस हादसे के पीछे भी भारत के दुश्मन देशों का हाथ हो।
इस मौके पर सपा नेता नरेंद्र शर्मा, सन्नी गुर्जर, नम्बरदार फूल सिंह यादव, कर्मवीर अवाना, पवन शर्मा,मनोज शर्मा,मनोज अवाना, हेमंत अवाना, दीपक चावला आदि मौजूद थे।