Noida: नोएडा। पिछले कई वर्षों से पंजाबी समाज के समग्र विकास में जुटा पंजाबी विकास मंच अब विस्तारीकरण की राह पकड़ चुका है। इसका दायरा अब नोएडा से बढ़ाकर आसपास के क्षेत्रों तक किया जाएगा। लगातार चार वर्षों तक अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाने के बाद अब दीपक विग को पंजाबी विकास मंच का चेयरमैन बनाया गया है। जबकि संजीव पुरी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
सेक्टर-62 नोएडा में संस्था का वार्षिक उत्सव मनाया गया जिसमें रंगारंग कार्यक्रम के साथ साथ भांगड़ा, गिदा डांस और पंजाबी गाने गाए गए।
नई कार्याकारिणी में जीके बंसल महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र मेहता, उपाध्यक्ष सुनील वाधवा व नरेंद्र चोपड़ा और एसपी कालरा, कोषाध्यक्ष, संजीव बांदा सचिव जेएम सेठ व कवंल कटारिया, सह सचिव एसपी आनंद, सरोज भाटिया व अल्का सूद को बनाया गया ।
कार्यक्रम में दीपक विग, विनोद ग्रोवर, बीबी सभरवाल, आरएन गुप्ता, ओपी गोयल, संजीव पुरी, जीके बंसल, जेऐम सेठ, विरेंद्र मेहता, कँवल कटारिया, हरीश सभरवाल, संजीव बाँधा, प्रदीप वोहरा,नरेंद्र चोपड़ा, एस पी कालरा, ऐस पी आनन्द, अजय साहनी, नीलम भागी, अंजना भागी, सरोज भाटिया,संजय खत्री, सुमित मल्होत्रा व अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।