
Noida News / ग्रेटर नोएडा। 13 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले हैवान के मददगार को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया है। आरोपी पिछले काफी समय से फरार चल रहा था।
थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में एक बिल्डिंग में किराये पर रहने वाले उस्मान ने अपने पड़ोसी की (13 वर्षीय) बेटी के साथ बलात्कार किया था। बलात्कार के बाद बच्ची गर्भवती हो गई थी। उस्मान के साथ मिलकर उसके मददगार तौसिक पुत्र मुन्ना खां (30 वर्ष) निवासी कस्बा सूरजपुर ने बच्ची को गर्भपात की दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया था।
पुलिस ने बीते 4 मार्च को मुख्य आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन तौसिफ फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तौसिफ को चैकिंग के दौरान कुलेसरा हिंडन पुस्ता के पास से गिरफ्तार कर लिया। तौसिफ के खिलाफ धारा-376/506 भादवि. व 5/6 पोक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की गयी थी बाद में जांच के बाद तौसिफ के खिलाफ धारा-313/120बी व 16/17 पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी।