नोएडा। समाजवादी पार्टी नोएडा ग्रामीण द्वारा पुस्ता पार ककराला गांव में समाजवादी चौपाल का आयोजन किया गया। उक्त चौपाल का आयोजन सपा अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष हाजी अली शेर के संयोजन की गई जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ग्रामीण महेंद्र यादव एवं संचालन जिला महासचिव राघवेंद्र दुबे ने किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ग्रामीण महेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी गरीब, मजदूर, किसान , नौजवान की पार्टी है। भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया है।इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक अल्पसंख्यक सभा नोएडा ग्रामीण के अध्यक्ष हाजी अली शेर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के टीचर किसानों को सरकार बनने के बाद खेतों की सिंचाई के लिए फ्री बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष हाजी अली शेर, उपाध्यक्ष फूल सिंह यादव, लखन यादव, किरन पाल भूड़ा, गौरव यादव, सिराजुद्दीन मलिक, शहाबुद्दीन, जबरुद्दीन, आबिद, शमशाद, हाजी मेहरबान, आमिर सद्दाम, लवली यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।