Noida News: नोएडा शूटिंग रेंज अब चंद्रो तोमर के नाम से जाना जाएगा
भारत
चेतना मंच
06 Jan 2022 04:20 PM
नोएडा । शूटर दादी(Shooter Dadi) के नाम से मशहूर अंतराष्ट्रीय शूटर चंद्रो तोमर के नाम से नोएडा(Noida) शूटिंग रेंज अब जाना जाएगा।जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह(Jewar MLA Th.Dheerender Singh) के प्रस्ताव पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(UP CM Yogi Aditya Nath)ने यह बड़ा फैसला लिया था। ‘मानव रचना’ संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री व गौतमबुद्घनगर के सांसद डा. महेश शर्मा(MP Dr. Mahesh Sahrma ), नोएडा विधानसभा क्षेत्र (Noida Assembly Constituency) के विधायक पंकज सिंह(MLA Pankaj Singh))तथा जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उदघाटन किया।
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि चंद्रो तोमर नारी सशक्तिकरण की अप्रतिम प्रतीक रही थीं।चंद्रो तोमर ने जब निशानेबाजी को अपनाया, तब उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक थी, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीती।इस मौके पर नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती रितु माहेश्वरी, प्रबंधक राजीव त्यागी, पी.के कौशिक सहित प्राधिकरण के अधिकारी व भाजपा के नेता मौजूद रहे।