Noida News: The miscreant arrested for robbing a gold chain
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 03:29 PM
नोएडा । थाना सेक्टर-58 पुलिस ने सेक्टर-62 जेएसएस कॉलेज के पास वाहन चेकिंग के दौरान सूचना मिलने पर सॉल्वर गैंग के आधा दर्जन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। इस गैंग के सदस्य वाहन चोरी की घटनाओं को भी अंजाम दे रहे थे। इनके पास से 6 मोबाइल फोन, 70 प्रवेश पत्र, विभिन्न परीक्षार्थियों के 70 प्रपत्र, मोबाइल चैट से संबंधित स्क्रीनशॉट। 12 हजार रुपए तथा चोरी की दो बुलेरो कार बरामद की गई है।
आधा दर्जन गिरफ्तार, जेएसएस कॉलेज में देने जा रहे थे परीक्षा
एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सेक्टर-58 के थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ सेक्टर-62 जेएसएस कॉलेज के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी दो बुलेरो कार में सवार कुछ युवकों को चेकिंग के लिए रोका और जब थाना ले जाकर पूछताछ की तो, उन्होंने बताया कि वह जेएसएस कॉलेज में चल रही परीक्षा में परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा देने जा रहे थे। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि परीक्षार्थी को से 5 से 6 लाख रूपये वसूला करते थे। उन्होंने काफी समय से सॉल्वर गैंग में शामिल होना बताया।
एडिशनल डीसीपी ने पकड़े गए अभियुक्तों के नाम ललित पुत्र प्रेमपाल ग्राम जट्टारी थाना टप्पल जिला अलीगढ़, अनिल कुमार पुत्र रणवीर सिंह निवासी उपरोक्त, जसवीर पुत्र रवि करण सिंह निवासी उपरोक्त, रोहित पुत्र रामपाल निवासी ग्राम नगला डाडा थाना पिसावा जिला अलीगढ़, राकेश पुत्र हरविंदर ग्राम पलसोड़ा थाना पिसावा जिला अलीगढ़ एवं हर्षित निवासी ग्राम जलालपुर टप्पल अलीगढ़ बताए हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने धारा-420 ,467, 468, 471, 3,4 ,120 बी ,39 ,6,10 के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया। पुलिस पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है।