Noida : वैकल्पिक राजस्व की ओर एनएमआरसी के बढ़े कदम
Noida Metro: Skywalk scheme between Sector-52 and Sector-51 metro stations gets wings, construction will start in January
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 04:45 PM
Noida : नोएडा (चेतना मंच)। राजस्व बढ़ाने के लिए नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) ने वैकल्पिक स्रोतों पर गंभीरता दिखानी तेज कर दी है। इसी के तहत इंवेंट मैनेजमेंट तथा स्टेशनों की को-ब्रांडिंग के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। एनएमआरसी स्टेशन, एक्वा मेट्रो ट्रेनव स्टेशन परिसर का बतौर जन्मदिन, वैवाहिक तथा अन्य कार्यक्रमों की पार्टी के लिए, फिल्मों व धारावाहिक की शूटिंग आदि के इस्तेमाल के लिए 29 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदक एनएमआरसी की वेबसाइट से आवेदन डाउनलोड कर इसकी हार्ड कॉपी दाखिल कर सकते हैं। उच्च बोली के आधार पर वेंडर का चयन किया जाएगा।
इसके अलावा एनएमआरसी के 8 स्टेशनों की को-ब्रांडिंग तथा विज्ञापन आदि के आवेदन के लिए भी निविदा आमंत्रित की गयी है। आवेदक अपना आवेदन भर कर 11 अप्रैल तक दाखिल कर सकता है। इसके लिए एनएमआरसी ने आरक्षित कीमत भी निर्धारित कर दी है। इससे अधिक बोली लगाने वाले आवेदक का चयन किया जाएगा। इसके तहत सेक्टर-76, 101, 81, 83, 144, 145, 147 तथा एनएमआरसी डिपो स्टेशन पर को-ब्रांडिंग का अधिकार दिया जाएगा।
एनएमआरसी की प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी ने बताया कि कोरोना काल के बाद से लगातार एनएमआरसी की एक्वा लाइन में यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। मार्च माह में यात्रियों की औसत संख्या 23266, फरवरी में 18482 तथा जनवरी में औसत संख्या 13124 रही। 4 अप्रैल को सर्वाधिक यात्रियों की संख्या यानी 30620 रिकार्ड की गयी।