Noida: प्राधिकरण का वरदान अब घर बैठे होगा हर समस्या का समाधान
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:03 AM
Noida : नोएडा । नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) द्वारा उपलब्धियों की फेहरिस्त में अब नोएडा नंबर- 1 का नाम भी जुड़ गया है। अब नोएडा के लोगों को किसी भी समस्या का समाधान करने के लिए ना तो प्राधिकरण के चक्कर लगाने पड़ेंगे तथा ना ही अब अधिकारियों व कर्मचारियों को फोन करना पड़ेगा। सिर्फ नोएडा नंबर-1 एप पर शिकायतें व फोटो डालें, समाधान तुरंत होगा। समाधान ना होने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी की भी जवाबदेही तय रहेगी। प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक तथा जन स्वास्थ विभाग के प्रभारी एस सी मिश्रा ने बताया कि यह एप 15 मार्च को लांच होगा। उसकी डिजाइन की तैयारी चल रही है। नोएडा घर से कूड़ा लेने के लिए एजेंसी की गाड़ी नहीं आती है या पानी नहीं आया है। गली या शहर में कहीं पर सड़क टूटी है। स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है। सीवर लाइन ब्लाक है टूट गई है या सड़क व यूरीनल व सार्वजनिक शौचालयों में पानी और गंदगी यानी (सिविल, होर्टिकल्चर, इएडंएम,जल) विभागों की शिकायत एप पर की जा सकेंगी। इसमे फोटो भी डाल सकते है। ऐप का डिजाइन पूरा हो चुका है इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा।
ऐप पर ही मैकेनिकल स्वीपिंग की गाडिय़ों को जोड़ा जाएगा। अधिकारी हर एक क्षेत्र से आने वाली शिकायत या समस्या को कभी भी देख सकेंगे। निस्तारण क्यों नहीं हुआ उसके लिए जिम्मेदारों से जवाब भी मांगा जा सकेगा। लिखित शिकायत की फाइल चल रही है जैसा कुछ नहीं होगा। यहां होने वाला पूरा काम पेपरलेस होगा। ऐप डाउनलोड करवाकर प्राधिकरण ऐप पर नोटिफिकेशन के जरिए स्वच्छ सर्वेक्षण से जुड़ी जानकारियां व सुझाव भी नागरिकों को सीधे भेज पाएगी। ऐप में सर्वेक्षण के सिटीजन फीडबैक का लिंक भी दिया होगा। वहां से नागरिक अपना फीडबैक भी दे सकेंगे। आगे सभी पार्क व उनकी सुविधाओं की जानकारी भी इस ऐप से देने की तैयारी है।
अभी तक है ये व्यवस्था
अभी तक नोएडा प्राधिकरण में टोल फ्री व वॉट्सऐप हेल्पलाइन नंबर है। जिसमे सफाई फॉगिंग व एंटी लार्वा छिड़काव से जुड़ी कोई भी शिकायत 9717080605 पर वॉट्सऐप करे टोल फ्री हेल्पलाइन 18001808695 है। निर्माण या तोडफ़ोड़ के दौरान निकलने वाले मलबे से जुड़ी किसी भी शिकायत या सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन 18008919657 है। इसी तरह डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था की शिकायत के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001807995 है। सीवर लाइन से जुड़ी किसी समस्या की शिकायत के लिए सीवर हेल्पलाइन नंबर 14420 है।