Noida :सैनिकों के बलिदान के कारण देश सुरक्षित: जनरल नरवाणे
भारत
RP Raghuvanshi
17 Feb 2022 06:58 PM
Noida: नोएडा । हर भारतीय सैनिक देश की रक्षा के लिए सदैव अपना जीवन कुर्बान करने के लिए तत्पर रहता है। वह हमेशा नाम, नमक तथा निशान के लिए जीता तथा मरता है। देश के लिए शहादत देने वाले ऐसे जांबाज सैनिकों की शहादत को मैं सैलूट करता हूं। यह बात कही देश के थलसेना अध्यक्ष जनरल बाल मुकुंद नरवाणे ने। वे सेक्टर-29 स्थित शहीद स्मारक संस्थान में आज 21वें वार्षिक शहीद श्रद्धांजलि व पुष्पांजलि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।जनरल नरवाणे ने कहा कि भारतीय सैनिकों द्वारा दिया गया बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा तथा उनका यह बलिदान भावी पीढ़ी को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारा हर सैनिक राष्ट्र के लिए रोल मॉडल है। विषम से विषम परिस्थितियों में भी सैनिक देश की रक्षा के लिए अपनी डयूटी के प्रति मर मिटने को तैयार रहता है।