नोएडा समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व मंत्री जगदीश शर्मा पहली बार सेक्टर-12 स्थित सपा नोएडा ग्रामीण कार्यालय पहुंचे जहां पर जिलाध्यक्ष ग्रामीण महेंद्र यादव एवं महासचिव राघवेंद्र दुबे द्वारा उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।
जगदीश शर्मा ने स्वागत करने के लिए आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि पार्टी का जो भी आदेश होगा उसके अनुरूप कार्य करूंगा।
इस अवसर पर महेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी परिवार लगातार बड़ा हो रहा है और समाज में अपना प्रभाव रखने वाले नेता इससे लगातार जुड़ रहे हैं। इससे पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर सपा प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि जगदीश शर्मा ब्राम्हण समाज के बड़े चेहरे हैं। बसपा महानगर अध्यक्ष रहे रवि शर्मा व फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा से भी पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी। पूरे उत्तर प्रदेश में ब्राम्हण सपा के पक्ष में लामबंद हो रहे हैं जिससे अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनना तय है।
इस अवसर पर सत्ते नेता, फूल सिंह यादव, व्यापर सभा अध्यक्ष एवं नोएडा विधानसभा से दावेदार मनोज गोयल, सुरेंद्र गौतम, रामनिवास यादव, सतपाल यादव, रोहित शर्मा, नवीन शर्मा सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।