Noida : युवती ने की आत्महत्या, युवक ने अस्पताल में दम तोड़ा
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:56 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:56 AM
नोएडा। थाना फेस-2 क्षेत्र के याकूबपुर गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, आत्महत्या का प्रयास करने बाद फोर्टिस अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती कराए गए युवक की मौत हो गई।
थाना फेस-2 क्षेत्र के याकूबपुर गांव में किराये पर रहने वाली (19 वर्षीय) पूनम पुत्री ओमप्रकाश निवासी चोला चौकी जिला बुलंदशहर ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। पूनम अपनी बहन के साथ याकूबपुर गांव में किराये पर रहकर नौकरी करती थी। गुरुवार को पूनम की बहन ड्यूटी पर चली गई। इस दौरान पूनम ने पीछे से अपने कमरे में फांसी लगा ली। शाम के समय पूनम की बहन जब कमरे पर पहुंची तो पूनम उसे फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सेक्टर-85 चौकी प्रभारी कोमल कुंतल का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
दूसरी ओर, फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराए गए वैभव राघव निवासी प्रताप विहार गाजियाबाद की उपचार के दौरान मौत हो गई। वैभव राघव ने अपने घर में आत्महत्या का प्रयास किया था। परिजनों ने गंभीर स्थिति में उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida
युवक की संदिग्ध मौत
थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के सेक्टर-137 में रहने वाले एक युवक की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि युवक पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पारस टियेरा टावर नंबर 7 में रहने वाले प्रारूप गुप्ता की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि प्रारूप गुप्ता कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। परिजनों के मुताबिक बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।