Noida: दो लोगों के खोए हुए बैग को खोज कर पुलिस ने सौंपा
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 08:56 PM
Noida: नोएडा । थाना सेक्टर-49 नोएडा पुलिस द्वारा अलग-अलग जगहों पर बैग खोने की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बैग ढूंढकर वापस दिलाए गए। थाना सेक्टर-49 में तुषार सिंह निवासी सीतापुर रोड, लखनऊ ने आकर सूचना दी कि उनका बैग ओला कैब गाड़ी में छूट गया है। जिसमें महत्वपूर्ण आईकार्ड, कुछ कपडे व लैपटाप व चार्जर है। उक्त सूचना पर थाना सेक्टर-49 पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ओला कैब के ड्राईवर से सम्पर्क कर पीडित तुषार सिंह का सामान बरामद कर सकुशल सुपुर्द किया गया। इसी तरह श्रीमती माया देवी पत्नी जयपाल निवासी कला मुरादनगर, गाजियाबाद ने थाना सेक्टर-49 नोएडा पर आकर सूचना दी कि उनका बैग रास्ते में जाते समय कहीं पर गुम हो गया है। जिसमें महत्वपूर्ण आईकार्ड, कुछ कपडे व 1,000/-रुपये कैश था। उक्त सूचना पर थाना सेक्टर-49 नोएडा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कडे प्रयास के बाद खोए हुए बैग को ढूंढकर श्रीमती माया देवी को सकुशल सुपुर्द किया गया।