नोएडा । किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह (Ch.Charan Singh)की 119 वीं जयंती सपा नोएडा ग्रामीण द्वारा सेक्टर 31 स्थित निठारी गांव में धूमधाम से मनाई गई। नोएडा ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव एवं जिला महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें सपा नेताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।
इस अवसर पर बोलते हुए सपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने एक साधारण परिवार में जन्म लेने के बाद अपनी संघर्ष क्षमता और योग्यता के बलबूते देश के प्रधानमंत्री के पद को सुशोभित किया। इस अवसर पर मजदूरसभा अध्यक्ष अर्जुन प्रजापति, देवेंद्र अवाना, उपाध्यक्ष फूल सिंह यादव, मोहम्मद तस्लीम एवं मुकेश प्रधान, रामबीर यादव, मुमताज आलम, राजू टांक, प्यारेलाल यादव, मनोज प्रजापति, मोहसिन सैफी, अरुण यादव, मुन्नीलाल बघेल सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।