नोएडा । युवा क्रांति सेना (Yuva Kranti Sena)के सदस्यों ने ग्राम निठारी स्थित बी एस मेमोरियल पब्लिक स्कूल(B.S.Memorial School) में संचालित वंचित बच्चों के नि:शुल्क विद्यालय पहल एक पाठशाला में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की एमएससी विषय की टॉपर ज्योति कुमारी का सम्मान किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद समाजसेविका रचना यादव ने ज्योति का सम्मान करते हुए कहा की आज ज्योति ने शिक्षा के क्षेत्र में सिर्फ अपने परिवार का ही नहीं बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन करके हम सभी को गौरवान्वित किया है।
इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक राजेश अंबावता और सेना के संस्थापक अविनाश सिंह, ज्योति की मां बबिता, संदीप अवाना, सुनील, दीपक, श्रीभगवान सिंह मांझी, तन्नू मित्तल, गौहर अली, आरती सिंह, साधना मिश्रा, अमीना खान, राजीव पोखरियाल आदि मौजूद थे।