Noida Twin Tower Demolition : कंपन की तीव्रता की रिपोर्ट दो सप्ताह बाद
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:06 AM
Noida : नोएडा । सेक्टर-93ए के एमरॉल्ड कोर्ट स्थित ट्विन टॉवर के ध्वस्तीकरण में कंपन की कितनी तीव्रता रही इसकी रिपोर्ट दो सप्ताह बाद नोएडा प्राधिकरण को भेजी जाएगी। कंपनी की तीव्रता का आंकलन करने वाली आईआईटी चैन्नई की टीम अध्ययन के लिए मापी गई तीव्रता की मशीनें तथा डाटा अपने साथ चेन्नई ले गई हैं। nबता दें कि आईआईटी चेन्नई की टीम ने एमरॉल्ड कोर्ट समेत आसपास कंपन चेक करने की 15 स्थानों पर मशीनें लगाई थीं। एडफिस इंजीनियरिंग के प्रोजेक्ट मैनेजर उत्कर्ष मेहता ने मीडिया को बताया कि दो सप्ताह बाद यह टीम नोएडा प्राधिकरण को अपनी रिपोर्ट भेज देगी।
प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक मुकेश कुमार वैश्य ने बताया कि ब्ग्लास्टिंग के दौरान वाइब्रेशन होना आम बात है। लेकिन जो कंपन फ्लाईओवर और बालकनी या टैरेस पर हुआ वो आवाज की वजह से हुआ। क्योंकि जिस समय ब्लास्ट किया गया उसके ठीक 10 मिनट पहले ध्वनी का स्तर 65 डेसीबल था और ब्लास्ट के दौरान ये 110 के आसपास था। ऐसे में इसकी आवाज से ही कंपन हुआ है। क्योंकि जो लोग जमीन पर थे वहां कंपन महसूस नहीं किया गया।
एडीफाइस ने ब्रिटेन की कंपनी से वाइब्रेशन लेवल का आकलन करने को कहा था। कंपनी ने एजेंसी ने दोनों टावरों को विस्फोट से गिराने में नीचे आने वाले संभावित समय, हवा के दबाव और जमीन से उत्पन्न कंपन, विस्फोट डिजाइन, दो टावरों के वजन और ऊंचाई को लेकर स्टडी की और अपनी रिपोर्ट तैयार की।
विस्फोट के बाद 10 मीटर की दूरी तक जमीन के कंपन का स्तर 22 मिमी (मिलीमीटर प्रति सेकंड) से 34 मिमी प्रतिसेकंड।
अधिकतम 100 मीटर की दूरी पर 3 मिमी से 5 मिमी तक की संभावना व्यक्त की गई थी। यहां सबसे निकटतम आवासीय रिसेप्टर एस्टर 2 का 12 मंजिला टॉवर था। जो एपेक्स से सिर्फ 9 मीटर की दूरी पर था।