Noida : कलेक्शन एजेंटों को बनाते थे निशाना, 3 गिरफ्तार
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:34 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:34 AM
नोएडा। थाना दादरी पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जो कलेक्शन एजेंटों से लूटपाट करते थे। उनके पास से लूटे हुए रुपए में से 70 हजार रुपए, तमंचे, कारतूस, मोबाइल, आधार कार्ड आदि बरामद किए हैं।
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में बदमाशों ने सत्य माइक्रो कैपिटल लिमिटेड कंपनी के दो सेल्समैन से तमंचे के बल पर एक लाख रुपए, नोटपैड, और जरूरी कागजात आदि सामान लूट लिया था। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की और उन्हें धर दबोचा।
एडिशनल डीसीपी ने पकड़े गए शातिर बदमाशों के नाम दीपांशु राणा पुत्र बबलू निवासी गुलावठी खुर्द थाना जारचा, वंश उर्फ चीनू पुत्र पप्पी निवासी गुलावठी खुर्द जारचा एवं राहुल जाटव पुत्र गंगाधर जाटव निवासी धनुवास बताये।पकड़े गए अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि वह योजना बनाकर अलग-अलग जगहों पर कलेक्शन एजेंटों के साथ लूटपाट करते थे । उन्होंने कई घटनाएं करना स्वीकार किया है।