Noida: नोएडा आपके द्वार’ का ग्रामीणों ने किया बहिष्कार
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:23 PM
नोएडा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे ‘नोएडा आपके द्वार’ कार्यक्रम का आज ग्राम बदोली में ग्रामीणों ने बहिष्कार कर दिया। आज सुबह जब कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही थी। तभी किसानों का एक झुंड वहां पहुंच गया और नारेबाजी शुरू कर दी।
किसान नेता अशोक चौहान ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण द्वारा किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए प्राधिकरण आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन करा रहा है। जिसके तहत आज ग्राम बरौली में आज कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था और टेंट तथा कुर्सियां लगाई जा चुकी थी। लेकिन प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारियों के आने से पहले ही विरोध के चलते कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। खबर लिखे जाने तक किसानों का विरोध जारी था।