नोएडा । समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड नोएडा (Samajwadi Party Mulayam Singh Youth Brigade Noida) के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर पहुंच कर महंगाई के विरोध में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। सपा महानगर अध्यक्ष दीपक विग व मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड नोएडा के महानगर अध्यक्ष कुंवर नादिर शाह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर सपा महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने कहा कि देश में महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। डीजल-पेट्रोल से लेकर घरेलू गैस महंगी हो चुकी है। जिससे आम आदमी का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। देश में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। कहीं ना कहीं दुष्कर्म के मामले प्रकाश में आते ही रहते हैं। साथ ही शहर में विद्युत, पानी, सडक़ आदि दुरुस्त नहीं होने, सफाई व्यवस्था अच्छी तरह नहीं है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष दीपक विग, विपिन अग्रवाल, मुन्नालाल आलम, विवेक यादव,मोहम्मद तस्लीम, नीतीश भाटी, पोली चौधरी, सोनू यादव आदि मौजूद रहे।