नोएडा । पाथवेज स्कूल में क्रिसमस कार्निवल 2021 (Christmas Carnival 2021)का आयोजन किया गया। स्कूल के बच्चों व अभिभावक ने एकजुट होकर यूलटाइड की भावना को बढ़ावा दिया। पाथवे में कार्निवल का थीम हर साल माता-पिता चुनते हैं। इस वर्ष कार्निवल 2021 का थीम ‘सुपरहीरोज’ था।
कार्निवल खान-पान के शौकीन लोगों के लिए बेहद दिलचस्प रहा जिसमें विभिन्न संस्कृतियों का समागम भी देखा गया। स्टॉल पर लजीज पंजाबी खाना, राजस्थानी स्नैक्स और साथ ही, कोरियाई, चीनी और थाई खाना और अन्य कई मजेदार चीजें़ पेश की गईं।
स्टॉलों पर सभी सामान मुफ्त थे ताकि हर कोई उनका भरपूर आनंद उठाए। खान-पान के अलावा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण खेल, संगीत और आयोजन की आकर्षक सजावट थी।