
उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के सभी थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा ईकाई द्वारा महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
इसी का आगाज करते हुए थाना फेस-1 क्षेत्र के अंतर्गत डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला व एडीसीपी महिला सुरक्षा अंकिता शर्मा के नेतृत्व में प्राथमिक पाठशाला, सेक्टर-5, नोएडा में महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महिला थाना प्रभारी भी द्वारा भी जागृति लीला फाउंडेशन के सहयोग से अर्श कन्या गुरुकुल सोरखा सेक्टर-115 में महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे उनके द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों को उनकी सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।