Noida:आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 की पुलिस प्रशासन के साथ बैठक
भारत
चेतना मंच
23 Dec 2021 05:42 PM
नोएडा । सेक्टर-34 सामुदायिक केंद्र में सेक्टर की सुरक्षा के सम्बंध में फेडरेशन आर डब्ल्यू ए सेक्टर-34 और सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा के बीच बैठक आयोजित हुई।
बैठक में अध्यक्ष के.के. जैन द्वारा सेक्टर -34 स्थित मुख्य पार्कों में शाम के समय असामाजिक तत्वों के आने की शिकायत के मद्देनजर सेक्टर में पुलिस गश्त बढ़ाये जाने एवं सेक्टर 34 में काम करने वाले घरेलू सहायक-सहायिकाओं और किरायेदारों का पुलिस सत्यापन कराए जाने के लिए कहा गया। बैठक में आरडब्ल्यूए महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा ने भी सेक्टर की सुरक्षा के लिए कर्ई सुझाव दिये।
बैठक में थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह, अरावली चौकी इंचार्ज लोकेश शर्मा, फेडरेशन आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस पी चमोली, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, जे के याचू,राजेश कुमार राय, दिनेश भाटी,के सी रावत, एस के सिंघल, जगदीश जोशी, कुलदीप मुंशी,जगत सिंह,दीपक माथुर आदि उपस्थित रहे।