सोशल प्लेटफॉर्म X में बड़ा बदलाव, अब सभी यूजर्स उठा सकेंगे ये लाभ
Big Change in X
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:07 AM
Big Change In X : हाल ही में एलन मस्क के एक्स (X) प्लेटफॉर्म को लेकर बड़ा ऐलान को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। जिसके मुताबिक अब एक्स का इस्तेमाल करने वाले सभी यूजर्स फ्री में ऑडियो कॉल और वीडियो कॉल के नए फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार अब यह फीचर्स सभी एक्स यूजर्स इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे पहले यह सुविधा केवल उन्हीं यूजर्स के लिए रखी गई थी, जिनके पास बलु टीक था। ब्लू टीक के लिए यूजर्स को ब्लू सब्सक्राइब लेना पड़ता था और जिसके लिए उन्हें मंथली चार्जिस देना पड़ता है।
एक्स के इंजीनियर ने किया ऐलान
इस बारे में जानकारी देते हुए एक्स प्लेटफॉर्म इंजीनियर एनरिक बैरागन ने बताया कि यूजर्स X ऐप से ही ऑडियो कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे। इससे पहले यह फीचर्स केवल उन्हीं यूजर्स के लिए था, जिन्होंने पेमेंट सब्सक्राइबर ले रखा था। लेकिन अब इस सुविधा का आनंद सभी एक्स यूजर्स उठा सकते हैं।
https://twitter.com/enriquebrgn/status/1761109303958847971
कैसे उठा सकते हैं इस सुविधा का फायदा ?
एक्स में हुए इस बड़े बदलाव को फायदा लेने के लिए यूजर्स को अपने एक्स की सेटिंग्स में कुछ बदलाव करना होगा। ऐसा करने के लिए उन्हें सबसे पहले सेटिंग्स में जाना होगा। यहां पर उन्हें प्राइवेसी और सेफ्टी ऑप्शन में जाना होगा। जिससे डायरेक्ट मैसेज के ऑप्शन में जाने के बाद ऑडियो और वीडियो कॉलिंग आराम से कर सकते हैं। यह फीचर यूजर्स के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।
देश-विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।